हाथरस स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाहा जी की अध्यक्षता में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” जिला कार्यशाला में डी.पी. भारती जी ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बूथ स्तर तक चलने वाले वार्षिक प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा तैयार करना और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से चर्चा करना रहा।
अपने संबोधन में डी.पी. भारती जी ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों को समझने पर बल दिया। इस दौरान आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा जी, क्षेत्रीय मंत्री श्री रजनीश त्यागी जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रामवीर सिंह भैया जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय जी, निर्वतमान जिलाध्यक्ष श्री शरद माहेश्वरी जी, जिला महामंत्री प्रीति चौधरी जी सहित अनेक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यशाला को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयाम प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में आगामी गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर सहमति बनी।


