DP Bharti Adv.
  • HOME
  • ABOUT
  • LATEST UPDATES
  • CONTACT

डी.पी.भारती- ग्राम सिरतौल में सीसी मार्गों का लोकार्पण, विकास कार्यों को बताया क्षेत्र की उपलब्धि

  • By
  • DP Bharti Adv.
  • January-30-2026

ग्राम सिरतौल, विकासखंड अंबियापुर (बदायूं) में क्षेत्र पंचायत निधि से माननीय ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी के द्वारा निर्मित कराए गए सीसी मार्गों का लोकार्पण आज मुख्य अतिथि के रूप में डी.पी. भारती जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर इन विकास कार्यों को विधिवत जनता जनार्दन को समर्पित किया गया। सीसी मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गाँव की आधारभूत संरचना को मजबूती प्राप्त होगी।

लोकार्पण के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए डी.पी. भारती जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की “सबका साथ–सबका विकास” की नीति के अनुरूप आज देश, प्रदेश और गाँव-गाँव तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुँच रही हैं। सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचे और हर गाँव बुनियादी सुविधाओं से सशक्त बने।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी के कुशल, पारदर्शी और जनसमर्पित नेतृत्व में अंबियापुर ब्लॉक के प्रत्येक ग्राम में जनहित के विकास कार्य कराए गए हैं। इन्हीं सतत प्रयासों का परिणाम है कि ब्लॉक अंबियापुर को नीति आयोग (भारत सरकार) द्वारा पूरे देश में दूसरा स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मेहनत को दर्शाती है, बल्कि समस्त क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान श्री नेमचंद सागर, श्री जगभुन्दन, श्री अशोक कुमार भारती एडवोकेट, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री प्यारे लाल, श्री प्रेमकुमार, श्री हरि ओम सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र के निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की कामना की।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

डी.पी. भारती: जनसेवा, संगठन और विकास के संकल्प के साथ सक्रियता का सफर

डी.पी. भारती: जनसेवा, संगठन और विकास के संकल्प के साथ सक्रियता का सफर

जून, जुलाई और अगस्त के दौरान डी.पी. भारती जी की सार्वजनिक एवं राजनीतिक सक्रियता में जनसेवा, संगठनात्मक मजबूती, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विक...

तिरंगा यात्रा में सहभागिता

तिरंगा यात्रा में सहभागिता

आज बिल्सी नगर (बदायूं) में आयोजित भव्य "तिरंगा यात्रा" में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम से ओतप्रोत इस यात्...

तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

"आजादी का अमृत महोत्सव" के पावन अवसर पर आज उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स, कंपनी–विकासखंड अंबियापुर (बदायूं) द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा को हर...

आदरणीय श्री महेश चंद्र गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

आदरणीय श्री महेश चंद्र गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

लोकप्रिय माननीय विधायक सदर बदायूं एवं पूर्व मंत्री आदरणीय श्री महेश चंद्र गुप्ता जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सहभागिता कर उन्...

पूज्य पापा जी के पावन स्मारक स्थल पर श्रद्धा एवं नमन

पूज्य पापा जी के पावन स्मारक स्थल पर श्रद्धा एवं नमन

आज परम पूज्य पापा जी श्रद्धेय छोटे लाल बलदेव जी के पावन स्मारक स्थल एवं प्रेरणा केंद्र, नगला शाहाबाद पहुँचकर उनके पावन स्मरण एवं आशीर्वाद का...

जनसेवा और विकास की दिशा में एक और कदम

जनसेवा और विकास की दिशा में एक और कदम

आज ग्राम रोहान, विकासखंड अंबियापुर (बदायूं) में क्षेत्र पंचायत निधि से यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा स्थापित "शीतल प...

जनसेवा को समर्पित एक और विकास कार्य

जनसेवा को समर्पित एक और विकास कार्य

आज ग्राम भिलौलिया, विकासखंड अंबियापुर (बदायूं) में क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा स्थापित शीतल पेयजल ...

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पूर्व नगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी बिसौली (बदायूं) के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री अनिल कुमार रस्तोगी (अक्कू भइया) जी के द...

समरसता संकल्प अभियान में सहभागिता

समरसता संकल्प अभियान में सहभागिता

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम नरसेना, बिल्सी (बदायूं) स्थित शिव मंदिर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उप...

बहेड़ी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सहभागिता

बहेड़ी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सहभागिता

आज बहेड़ी (बरेली) में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय "बूथ अध्यक्ष सम्मेलन" में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सम्मेलन को ...

श्रीमती रेखा देवी भारती जी को प्रशासक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई

श्रीमती रेखा देवी भारती जी को प्रशासक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई

आज विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में श्रीमती रेखा देवी भारती जी को "प्रशासक" नियुक्त किए जाने के उपरांत उनके द्वारा विकास खण्ड कार्यालय में ...

विकास के पथ पर विकास खण्ड - अंबियापुर (बदायूं)

विकास के पथ पर विकास खण्ड - अंबियापुर (बदायूं)

क्षेत्र पंचायत निधि से नवनिर्मित अधिकारी/कर्मचारियों के आवास, परिसर, सभागार, अभिलेखागार आदि का पूजा अर्चना कर किया लोकार्पण। अगस्त 20...

Know more

Subscribe

Keep Yourself Updated With Latest From Us..

© DPBharti.com Terms  Privacy