डी.पी. भारती जी - मोहाली के प्रयागपुर स्थित संत रविदास गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, आदमपुर एयरपोर्ट नामकरण पर जताया आभार
- By
- DP Bharti Adv.
- February-07-2026
पंजाब के मोहाली (डेरा बस्सी) स्थित प्रयागपुर में पूज्य संत रविदास गुरुद्वारा साहिब में डी.पी. भारती जी ने मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने संत शिरोमणि रविदास जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज में समरसता, समानता और मानवता के उनके संदेश को स्मरण किया।
डी.पी. भारती जी ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत रविदास जी के नाम पर किए जाने के निर्णय पर सभी को बधाई दी तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय संत रविदास जी की शिक्षाओं और समाज में उनके योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री एस.आर. लद्दर (रि. IAS), जिलाध्यक्ष श्री राधे श्याम जी, प्रधान प्रयागपुर श्री राजाराम, वाइस प्रेसिडेंट जगतार सिंह, हेड ग्रंथी रत्न सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।डी.पी. भारती जी ने उपस्थित जनों के साथ संवाद कर सामाजिक एकता और संगठनात्मक सहयोग पर बल दिया। यह कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।