डी.पी. भारती- उतरना (बदायूँ) में शोकाकुल परिवार से मिलकर , व्यक्त की संवेदना
- By
- DP Bharti Adv.
- February-01-2026
भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं प्रिय सहयोगी श्री महीपाल सिंह सागर की पूज्य माता जी के स्वर्गवास की दुःखद सूचना प्राप्त होने पर डी.पी. भारती आज उनके गाँव उतरना (जनपद बदायूँ) पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
डी.पी. भारती ने कहा कि माता का जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
उन्होंने श्री महीपाल सागर एवं उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि दुःख की इस घड़ी में वे और संगठन उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।