DP Bharti Adv.
  • HOME
  • ABOUT
  • LATEST UPDATES
  • CONTACT

बाबा साहब की पावन अस्थि कलश के दर्शन: एक अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायी अनुभव

  • By
  • DP Bharti Adv.
  • July-06-2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के ठीक सामने स्थित डॉ. आंबेडकर महासभा का पावन स्थल करोड़ों अनुयायियों की आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। इसी पवित्र स्थान पर आधुनिक भारत के निर्माता, संविधान शिल्पी, विश्व रत्न, बोधिसत्व एवं परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पावन अस्थि कलश श्रद्धालुओं एवं अनुयायियों के दर्शनार्थ सुसज्जित है।

आज महासभा के संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष, बाबा साहब के सच्चे अनुयायी, समाज के मार्गदर्शक और कर्मठ व्यक्तित्व आदरणीय डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल जी (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति वित्त एवं विकास निगम) के सानिध्य में परम पूज्य बाबा साहब की पावन अस्थि कलश को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह क्षण मेरे लिए अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और अविस्मरणीय रहा।

इसके साथ ही डॉ. आंबेडकर महासभा में संरक्षित, तत्कालीन महामहिम राज्यपाल आदरणीय श्री राम नाईक जी द्वारा भेंट की गई बाबा साहब द्वारा रचित भारत के संविधान की मूल प्रति के दर्शन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समानता की भावना का जीवंत प्रतीक है।

आज बाबा साहब की पावन अस्थि कलश के समक्ष नमन कर स्वयं को धन्य और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। बाबा साहब का संघर्ष, त्याग और सामाजिक समरसता के लिए उनका योगदान सदैव हमें न्याय, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर समाज चिंतन के लिए सदैव समर्पित वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री रामवीर भैया जी (हाथरस) एवं अन्य सम्मानित साथियों का सानिध्य भी प्राप्त हुआ।

विशेष रूप से आदरणीय डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल जी द्वारा दशकों से बाबा साहब के विचारों, संघर्षों और सामाजिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयास वास्तव में प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय हैं। बाबा साहब के प्रति उनका समर्पण समाज के लिए एक मिसाल है।

🙏 परम पूज्य बाबा साहब को शत-शत नमन।
🌸 सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प।

नमो बुद्धाय।
जय भीम।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

डी.पी. भारती: जनसेवा, संगठन और विकास के संकल्प के साथ सक्रियता का सफर

डी.पी. भारती: जनसेवा, संगठन और विकास के संकल्प के साथ सक्रियता का सफर

जून, जुलाई और अगस्त के दौरान डी.पी. भारती जी की सार्वजनिक एवं राजनीतिक सक्रियता में जनसेवा, संगठनात्मक मजबूती, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विक...

तिरंगा यात्रा में सहभागिता

तिरंगा यात्रा में सहभागिता

आज बिल्सी नगर (बदायूं) में आयोजित भव्य "तिरंगा यात्रा" में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम से ओतप्रोत इस यात्...

तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

"आजादी का अमृत महोत्सव" के पावन अवसर पर आज उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स, कंपनी–विकासखंड अंबियापुर (बदायूं) द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा को हर...

आदरणीय श्री महेश चंद्र गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

आदरणीय श्री महेश चंद्र गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

लोकप्रिय माननीय विधायक सदर बदायूं एवं पूर्व मंत्री आदरणीय श्री महेश चंद्र गुप्ता जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सहभागिता कर उन्...

पूज्य पापा जी के पावन स्मारक स्थल पर श्रद्धा एवं नमन

पूज्य पापा जी के पावन स्मारक स्थल पर श्रद्धा एवं नमन

आज परम पूज्य पापा जी श्रद्धेय छोटे लाल बलदेव जी के पावन स्मारक स्थल एवं प्रेरणा केंद्र, नगला शाहाबाद पहुँचकर उनके पावन स्मरण एवं आशीर्वाद का...

जनसेवा और विकास की दिशा में एक और कदम

जनसेवा और विकास की दिशा में एक और कदम

आज ग्राम रोहान, विकासखंड अंबियापुर (बदायूं) में क्षेत्र पंचायत निधि से यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा स्थापित "शीतल प...

जनसेवा को समर्पित एक और विकास कार्य

जनसेवा को समर्पित एक और विकास कार्य

आज ग्राम भिलौलिया, विकासखंड अंबियापुर (बदायूं) में क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा स्थापित शीतल पेयजल ...

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पूर्व नगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी बिसौली (बदायूं) के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री अनिल कुमार रस्तोगी (अक्कू भइया) जी के द...

समरसता संकल्प अभियान में सहभागिता

समरसता संकल्प अभियान में सहभागिता

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम नरसेना, बिल्सी (बदायूं) स्थित शिव मंदिर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उप...

बहेड़ी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सहभागिता

बहेड़ी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सहभागिता

आज बहेड़ी (बरेली) में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय "बूथ अध्यक्ष सम्मेलन" में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सम्मेलन को ...

श्रीमती रेखा देवी भारती जी को प्रशासक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई

श्रीमती रेखा देवी भारती जी को प्रशासक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई

आज विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में श्रीमती रेखा देवी भारती जी को "प्रशासक" नियुक्त किए जाने के उपरांत उनके द्वारा विकास खण्ड कार्यालय में ...

विकास के पथ पर विकास खण्ड - अंबियापुर (बदायूं)

विकास के पथ पर विकास खण्ड - अंबियापुर (बदायूं)

क्षेत्र पंचायत निधि से नवनिर्मित अधिकारी/कर्मचारियों के आवास, परिसर, सभागार, अभिलेखागार आदि का पूजा अर्चना कर किया लोकार्पण। अगस्त 20...

Know more

Subscribe

Keep Yourself Updated With Latest From Us..

© DPBharti.com Terms  Privacy