प्रबुद्ध समाज का सम्मान और विकास यात्रा के 12 वर्षों का अभिनंदन
- By
- DP Bharti Adv.
- July-06-2026
जनपद बिजनौर के चांदपुर महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हमारे बिल्सी (बदायूं) क्षेत्र के निवासी आदरणीय डॉ. विनोद कुमार सिंह जी से बदायूं स्थित आवास पर अत्यंत आत्मीय भेंट एवं संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग के सम्मानित प्रोफेसर साहब का अभिनंदन किया तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के सफलतम "12 वर्ष - विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के" ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
वर्तमान समय में शिक्षाविदों और प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका समाज को सही दिशा देने और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे व्यक्तित्वों से संवाद और उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा एवं ऊर्जा प्रदान करता है।
आदरणीय डॉ. विनोद कुमार सिंह जी के स्नेह, आत्मीयता और विचारों के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की मंगलकामना करता हूं।
भारत माता की जय।
जय भाजपा - तय भाजपा।