12 वर्ष विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के" — विकसित भारत के संकल्प को समर्पित
- By
- DP Bharti Adv.
- July-06-2026
फ्यूचर यूनिवर्सिटी, बरेली में संगठनात्मक जिला आवंला द्वारा आयोजित माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित "12 वर्ष विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के" अभियान के अंतर्गत आयोजित "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री आदेश प्रताप सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प पर अपने विचार साझा किए।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, डिजिटल भारत, आत्मनिर्भर भारत और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। यह 12 वर्षों की यात्रा केवल विकास की कहानी नहीं, बल्कि जनविश्वास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति है।
इस अवसर पर शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित एवं प्रबुद्ध नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय सहभागिता का विश्वास व्यक्त किया।
आइए, हम सभी मिलकर विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए अपना योगदान दें और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प को मजबूत करें।
भारत माता की जय।
🚩 जय भाजपा - तय भाजपा।