12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के
- By
- DP Bharti Adv.
- July-06-2026
अभियान के तहत विकास खण्ड -आसफपुर (बदायूं) में आयोजित तीन दिवसीय "समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता शिविर" का मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर उद्घाटन किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये जनकल्याणकारी स्टॉल का अवलोकन कर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित कर मान. प्रधानमंत्री जी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड कार्यकाल पूर्ण होने की बधाई देते हुए सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर ब्लाक प्रमुख श्री ओम किशन सागर, मण्डल अध्यक्ष - श्री दिनेश राजपूत, ADO श्री भूपेंद्र सिंह, श्री राकेश दीक्षित, श्री सुरेंद्र सागर, श्री उदयवीर भारती, श्री देवेंद्र पाठक, श्री वीरभान सिंह आदि की उपस्थिति रही।