सम्पूर्ण विश्व में करुणा, दया, शील, शांति और मानवता के मार्गदर्शक भगवान बुद्ध की पावन भूमि कुशीनगर ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध है। यही वह स्थान है जहां भगवान बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था।
वरिष्ठ भाजपा नेता डी. पी. भारती एडवोकेट ने कुशीनगर की ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया और भगवान बुद्ध के समय की महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़े स्थलों के दर्शन किए। भगवान बुद्ध के आदर्श आज भी समाज में शांति, समानता और भाईचारे का संदेश देते हैं, जो डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों से भी मेल खाते हैं