परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 14 अप्रैल को होने वाली जयंती के अवसर पर जनपद भर में तैयारियां बड़े स्तर पर जारी हैं। इसी क्रम में बदायूं स्थित आवास पर डीपी भारती जी के साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए बाबा साहेब जन्मोत्सव समितियों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के अलग-अलग स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु डीपी भारती जी को आमंत्रित किया।
डी.पी भारती जी ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार सामाजिक समरसता, समानता और संवैधानिक मूल्यों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने जयंती कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने पर जोर दिया और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक तैयारियों की जानकारी साझा की और कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।