भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान
- By
- DP Bharti Adv.
- September-17-2026
भारतीय जनता पार्टी के “मंडल कार्यसमिति सत्यापन” अभियान के निमित्त आज जनपद बरेली में जिला प्रवासी के रूप में प्रवास कर जनपद के विभिन्न मंडलों की मॉनिटरिंग की तथा रिठौरा मंडल पहुंचकर संगठनात्मक कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ. निर्भय गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश राजपूत, श्री प्रशान्त पटेल सहित मंडल एवं शक्ति केंद्र के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद एवं कार्यों की समीक्षा की गई। 🙏
🚩 जय भाजपा!
🇮🇳 वंदे मातरम्!