स्वरोजगार से स्वावलंबन की ओर — जागरूकता शिविर
- By
- DP Bharti Adv.
- October-26-2026
आज विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय जागरूकता शिविर का शुभारंभ कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में संचालित रोजगारपरक विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए युवाओं से स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। ऐसे जागरूकता शिविर युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी श्री संदीप कुमार जी, श्री मोहित जी, ADO (ISB) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
आइए, स्वरोजगार को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।











