भारतीय बौद्ध महासभा - बदायूं के तत्वावधान में डॉ. आंबेडकर विद्यालय में परम् पूज्या माता रमाबाई अम्बेडकर जी की 127वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री डीपी भारती ने प्रतिभाग कर माता रमाबाई जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।
श्री डीपी भारती ने अपने संबोधन में कहा कि माता रमाबाई अम्बेडकर जी सिर्फ डॉ. भीमराव अम्बेडकर की धर्मपत्नी ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की एक महत्वपूर्ण स्तंभ थीं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और बाबासाहेब को उनके मिशन में पूर्ण सहयोग दिया। उनका जीवन हर महिला के लिए प्रेरणास्रोत है और त्याग एवं संघर्ष की मिसाल प्रस्तुत करता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी माता रमाबाई जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों और संघर्षों को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों, शिक्षकों और युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन भारतीय बौद्ध महासभा - बदायूं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, जिसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।