डीपी भारती - पीलीभीत के नौगवां पकरिया में नगर पालिका नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह
- By
- DP Bharti Adv.
- May-27-2023
उत्तर प्रदेश नगर पंचायत चुनावों में भारी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं सभासदों ने शनिवार को पद की शपथ ग्रहण की। इसी कड़ी में पीलीभीत की नगर पंचायत नौगवां पकरिया से नवनिर्वाचित चेयरमैन श्रीमती संदीप कौर जी व सभासद गणों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री, बीजेपी (उत्तर प्रदेश) श्री डीपी भारती जी के सहित बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री संजय सिंह गंगवार जी, जिलाध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह जी आदि की गरिमामयी उपस्थित रही। उल्लेखनीय है कि शासन के द्वारा नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तिथि 26 एवं 27 मई की नियत की गई थी। जिसको लेकर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह देखा गया, सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।