“मतदाता जोड़ो अभियान” संगठनात्मक बैठक
- By
- DP Bharti Adv.
- November-18-2026
आज भाजपा जिला कार्यालय, बरेली में आँवला जिला की “मतदाता जोड़ो अभियान” संबंधी संगठनात्मक बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यापक कार्ययोजना तैयार की।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री आदेश प्रताप सिंह जी ने की। इस अवसर पर माननीय MLC कुंवर महाराज सिंह जी, जिला पदाधिकारीगण, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक एवं मंडल अध्यक्षगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक समन्वय एवं बूथ स्तर तक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के विषय में विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।
संगठन की मजबूती एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाने के संकल्प के साथ हम सभी निरंतर कार्यरत हैं। 🙏
🚩 जय भाजपा!











