डी.पी.भारती- डॉ. अरुण प्रकाश “धोबी” की एसोसिएट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति पर दी बधाई
- By
- DP Bharti Adv.
- March-28-2026
महात्मा ज्योतिबा राव फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में विधि विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. अरुण प्रकाश “धोबी” की नियुक्ति पर उनके आवास नेकपुर (बदायूं) में भेंट कर डी.पी. भारती जी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डी.पी. भारती जी ने कहा कि डॉ. अरुण प्रकाश की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय भी है। उन्होंने एलएलएम एवं एलएलडी जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि निरंतर प्रयास और शिक्षा के प्रति समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संदेश को भी याद किया— “शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो इसे पीएगा वही दहाड़ेगा।” यह उपलब्धि उसी विचारधारा को साकार करती है। डी.पी. भारती जी ने आशा व्यक्त की कि डॉ. अरुण प्रकाश अपने ज्ञान और अनुभव से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे तथा समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।