भाजपा कार्यालय पर आयोजित मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता डी.पी. भारती जी की महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज रही। बैठक में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए अभियान की प्रगति और आगामी चरणों की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की।
इस समीक्षा बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी श्री संतोष सिंह जी, जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा जी, जिलाध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता जी, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य जी, निवर्तमान सांसद धर्मेंद्र कश्यप जी, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य जी, श्री कुशाग्र सागर जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय जी, अभियान संयोजक शैलेंद्र मोहन शर्मा जी, तथा मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन और कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डी.पी. भारती जी ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया और संगठन को अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उनकी भागीदारी बैठक का प्रमुख योगदान रही।


