प्रदेश मंत्री डी.पी भारती जी ने बताया कि हाथरस - भाजपा जिला कार्यालय पर पुण्यश्लोक, लोकमता रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं पावन जयंती के अवसर पर आयोजित जन्मोत्सव संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया तथा माता होल्कर जी के जीवन संघर्ष पर आधारित आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी विधार्थियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।
इस शुभ अवसर पर सम्मानित जिलाध्यक्ष श्री शरद माहेश्वरी जी, सिकंदराराऊ के मा. विधायक श्री वीरेंद्र सिंह राणा , महामंत्री प्रीति चौधरी जी, भूरा पहलवान जी, रूपेश उपाध्याय जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा जी, ब्लॉक प्रमुख मुरसान श्री रामेश्वर उपाध्याय,श्री तपन जौहर जी, प्रमोद मदनावत जी आदि सहित पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के सम्मानित पदाधिकारी -कार्यकर्ता गणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।