DP Bharti Adv.
  • HOME
  • ABOUT
  • LATEST UPDATES
  • CONTACT

डी.पी. भारती - ग्राम उल्लाईया में 5 दिवसीय बौद्ध कथा का शुभारंभ, फीता काटकर किया उद्घाटन

  • By
  • DP Bharti Adv.
  • January-24-2026

ग्राम उल्लाईया, बिल्सी (जनपद बदायूँ) में आयोजित पांच दिवसीय बौद्ध कथा कार्यक्रम का शुभारंभ आज श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डी.पी. भारती जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया तथा बोधिसत्व परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पावन प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पूज्य भिक्षु संघ द्वारा प्रस्तुत बुद्ध वंदना एवं धम्म देशना का श्रवण करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डी.पी. भारती जी ने महाकारुणिक भगवान बुद्ध, बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. आंबेडकर एवं सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन को समर्पित महापुरुषों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का मार्ग करुणा, दया, शील, प्रज्ञा, मैत्री, बंधुता और मानवता का मार्ग है, जो समूचे मानव समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। आज विश्व के अनेक देश बुद्ध के मार्ग पर चलकर शांति, खुशहाली और प्रगति की दिशा में अग्रसर हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पूज्य बाबा साहब ने बुद्ध का मार्ग अपनाकर भारत में बुद्ध धम्म का पुनर्जागरण किया, जिसके लिए समाज सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा। अंत में डी.पी. भारती जी ने आयोजन की सफलता के लिए सभी आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के मंडल अध्यक्ष श्री राधेश्याम बौद्ध जी, श्री नवाब सिंह जी, श्री चंद्र पाल सिंह अध्यापक जी, श्री राजेश सागर जी, श्री अनेक पाल शाक्य जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

बहेड़ी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सहभागिता

बहेड़ी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सहभागिता

आज बहेड़ी (बरेली) में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय "बूथ अध्यक्ष सम्मेलन" में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सम्मेलन को ...

श्रीमती रेखा देवी भारती जी को प्रशासक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई

श्रीमती रेखा देवी भारती जी को प्रशासक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई

आज विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में श्रीमती रेखा देवी भारती जी को "प्रशासक" नियुक्त किए जाने के उपरांत उनके द्वारा विकास खण्ड कार्यालय में ...

विकास के पथ पर विकास खण्ड - अंबियापुर (बदायूं)

विकास के पथ पर विकास खण्ड - अंबियापुर (बदायूं)

क्षेत्र पंचायत निधि से नवनिर्मित अधिकारी/कर्मचारियों के आवास, परिसर, सभागार, अभिलेखागार आदि का पूजा अर्चना कर किया लोकार्पण। अगस्त 20...

आशीर्वाद का अमूल्य साथ

आशीर्वाद का अमूल्य साथ

आपका स्नेहिल आगमन एवं आत्मीय आशीर्वाद हम सभी के लिए अत्यंत सौभाग्य और प्रेरणा का विषय है।आपका स्नेह, मार्गदर्शन एवं शुभाशीष सदैव हमें जनसेवा...

हार्दिक आभार एवं साधुवाद

हार्दिक आभार एवं साधुवाद

आदरणीय श्रद्धेय श्री नामग्याल वांगचुक एडवोकेट जी (लेह, लद्दाख) के प्रति हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं साधुवाद।आपका स्नेह, आत्मीयता, म...

भाजपा संगठनात्मक बैठक में सहभागिता

भाजपा संगठनात्मक बैठक में सहभागिता

आज जनपद पीलीभीत में आयोजित भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक में सहभागिता करने का अ...

आदरणीय श्री विजय शिवहरे जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

आदरणीय श्री विजय शिवहरे जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं माननीय विधान परिषद सदस्य (एमएलसी), उत्तर प्रदेश के रूप में दायित्व निभा रहे प्रिय म...

बृहद वृक्षारोपण महाअभियान हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ

बृहद वृक्षारोपण महाअभियान हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ

आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की वर्चुअल बैठक में सहभागिता कर 12 जुलाई से प्रारंभ होने वाले...

विकास की राह में एक और सराहनीय पहल

विकास की राह में एक और सराहनीय पहल

विकास खंड अंबियापुर में यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत निधि से निर्माणाधीन अधिकारी एवं कर्मचार...

सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु प्रदेश पदाधिकारियों की विशेष बैठक संपन्न

सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु प्रदेश पदाधिकारियों की विशेष बैठक संपन्न

माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) भाजपा उत्तर प्रदेश आदरणीय श्री सुनील बंसल जी एवं माननीय प्रदेश सह-प्रभारी आदरणीय श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव जी...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथरस आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथरस आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप

23 जून को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथरस आगमन के अवसर पर पार्टी कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक क...

हाथरस में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियां तेज, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

हाथरस में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियां तेज, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

23 जून को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथरस आगमन के निमित्त प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के क्र...

Know more

Subscribe

Keep Yourself Updated With Latest From Us..

© DPBharti.com Terms  Privacy