डी.पी. भारती ने हाथरस आगमन के अवसर पर पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ता गणों द्वारा किए गए आत्मिक स्वागत एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हाथरस में मिला यह स्नेह और अपनत्व उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है तथा यह संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच गहरे विश्वास को दर्शाता है।
डी.पी. भारती के अनुसार, किसी भी राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं, जो निस्वार्थ भाव से संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हैं। हाथरस में कार्यकर्ताओं का उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा उनके लिए नई शक्ति का स्रोत बनी है।
उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन करते हुए आश्वस्त किया कि वे इस प्रेम और विश्वास को सेवा, ईमानदारी और निरंतर जनसंपर्क के माध्यम से निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे। आने वाले समय में सभी को साथ लेकर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प भी उन्होंने दोहराया।