प्रदेश मंत्री डी.पी भारती जी ने बताया कि कासगंज में आयोजित ब्रज क्षेत्र की अनुसूचित जाति मोर्चा की क्षेत्रीय बैठक में यशस्वी प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री धर्मपाल सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया. जिसमें आयोजित ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक में सहभागिता कर पार्टी के आगामी अभियान सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत, Next-gen GST reforms, विधान परिषद चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के विषय को लेकर यशस्वी प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री धर्मपाल सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया. इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचन्द्र कनौजिया जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा श्री दुर्विजय सिंह शाक्य जी, प्रभारी श्री संतोष सिंह जी, सहित प्रदेश, क्षेत्र पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष/प्रभारी गणों की गरिमामयी उपस्थिति रही.




