जनसेवा और विकास की दिशा में एक और कदम
- By
- DP Bharti Adv.
- August-13-2026
आज ग्राम रोहान, विकासखंड अंबियापुर (बदायूं) में क्षेत्र पंचायत निधि से यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा स्थापित "शीतल पेयजल आर.ओ." का फीता काटकर शुभारंभ करने एवं इसे जनता जनार्दन को समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल आमजन की मूलभूत आवश्यकता है। इस आर.ओ. की स्थापना से ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। विकासखंड अंबियापुर में प्रत्येक ग्राम पंचायत तक विकास कार्यों को पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की प्रेरणा से विकासखंड अंबियापुर पिछले 5 वर्षों से निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और "सबका साथ – सबका विकास" के सिद्धांत पर चलते हुए जनहित के अनेक कार्यों को गति दे रहा है।
इसी क्रम में ग्राम रोहान में बारात घर, सी.सी. रोड सहित विभिन्न विकास कार्य पूर्ण कराए गए हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री अवनीश कुमार सिंह जी, सदस्य क्षेत्र पंचायत श्री प्रवेंद्र शर्मा जी, श्री कुलदीप कश्यप जी, श्री राम अवतार सिंह जी, श्री कल्याण सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
💧 शुद्ध पेयजल – स्वस्थ जीवन।
🌱 विकास कार्य – जनसेवा का संकल्प।
🚩 सबका साथ – सबका विकास।