जनसेवा को समर्पित एक और विकास कार्य
- By
- DP Bharti Adv.
- August-13-2026
आज ग्राम भिलौलिया, विकासखंड अंबियापुर (बदायूं) में क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा स्थापित शीतल पेयजल आर.ओ. का फीता काटकर शुभारंभ करने एवं इसे जनता जनार्दन को समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल प्रत्येक नागरिक की मूलभूत आवश्यकता है। यह आर.ओ. प्लांट ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से विकासखंड अंबियापुर विगत वर्षों से निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। "सबका साथ, सबका विकास" के मूल मंत्र के साथ क्षेत्र में जनहित एवं विकास कार्यों को गति मिल रही है।
इस अवसर पर सदस्य क्षेत्र पंचायत श्री भुवनेश यादव जी, श्री प्रवेंद्र शर्मा जी, श्री अहमद शाह जी, श्री कुलदीप कश्यप जी, श्री प्रीतिपा जी सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
💧 स्वच्छ जल – स्वस्थ जीवन।
🌱 विकास की राह पर निरंतर अग्रसर अंबियापुर।
🚩 सबका साथ, सबका विकास।