प्रदेश मंत्री डी.पी भारती जी ने बताया कि ग्राम - रोहान, विकास खण्ड -अंबियापुर (बदायूँ) में बारात घर बाउण्ड्री बॉल निर्माण कार्य हेतु आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर निर्माण कार्य का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर विकास की राह पर जनकल्याणकारी उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।।
इस पुनीत अवसर पर महाकारुणिक भगवान व परम् पूज्य बोधिसत्व बाबा साहब की पूजा वन्दना कर मंगलकामनाएं की गई तथा महान समाज सुधारक, परम् पूज्य संत स्वामी शरण देव की पावन प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कृतज्ञ नमन किया।
कार्यक्रम में आदरणीय बाबू जी श्री भीमसेन सागर जी - (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- पेंशनर्स महासंघ), श्री सहाब सिंह जी -(प्रदेश महासचिव, भारतीय बौद्ध महासभा), श्री रघुवीर सिंह जी -(जिला अध्यक्ष- भारतीय बौद्ध महासभा- बदायूँ), श्री डी पी सिंह जी- रि. क्षेत्रीय बैंक प्रबन्धक, श्री राकेश कुमार-प्रवन्धक डॉ आंबेडकर छात्रावास, समाजसेवी श्री प्रेम कुमार जी, भाजपा नेता श्री अवनीश सिंह जी,श्री चरन सिंह जी, श्री प्रेम पाल बौद्ध- अध्यापक जी आदि प्रबुद्ध जनों व सम्मानित ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थिति रही।