DP Bharti Adv.
  • HOME
  • ABOUT
  • LATEST UPDATES
  • CONTACT

डी.पी. भारती- ग्राम फकीराबाद में गणतंत्र दिवस समारोह में फहराया तिरंगा

  • By
  • DP Bharti Adv.
  • January-26-2026

आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत फकीराबाद (बिल्सी), जनपद बदायूँ स्थित प्राथमिक विद्यालय में भव्य एवं गरिमामय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डी.पी. भारती जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय ब्लॉक प्रमुख अम्बियापुर श्रीमती रेखा देवी भारती जी की उपस्थिति रही। समारोह को संबोधित करते हुए देश के महान संविधान की गौरवगाथा पर प्रकाश डाला गया तथा संविधान निर्माता परम पूज्य भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित देश के अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रिय अनुज श्री अशोक कुमार भारती एडवोकेट जी द्वारा सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी, पेन, पेंसिल एवं कटर उपहार स्वरूप भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही विद्यालय के सभी अध्यापकगण, रसोइयों एवं अन्य स्टाफ को उनकी कार्यकुशलता और समर्पण के लिए प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर माननीया ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी के अतिरिक्त श्री सोहनपाल सिंह जी, प्रधानाध्यापक श्री श्याम बहादुर जी, श्री सुरेश शाहू जी, श्री अमर सिंह प्रधान जी (भतरी), श्री विश्मजीत साहू जी, श्री धर्मवीर सिंह जी, श्री अंकुल शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित अध्यापकगण, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह समारोह राष्ट्रभक्ति, संविधान के प्रति सम्मान और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण बना। भव्य एवं दिव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


-आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत फकीराबाद (बिल्सी), जनपद बदायूँ स्थित प्राथमिक विद्यालय
-आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत फकीराबाद (बिल्सी), जनपद बदायूँ स्थित प्राथमिक विद्यालय
-आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत फकीराबाद (बिल्सी), जनपद बदायूँ स्थित प्राथमिक विद्यालय

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

स्वरोजगार से स्वावलंबन की ओर — जागरूकता शिविर

स्वरोजगार से स्वावलंबन की ओर — जागरूकता शिविर

आज विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय जागरूकता शिविर का शुभारंभ कर उपस्थित जनसमूह को संबोध...

सीसी रोड का लोकार्पण — ग्राम रिसौली, बदायूं

सीसी रोड का लोकार्पण — ग्राम रिसौली, बदायूं

आज ग्राम रिसौली में क्षेत्र पंचायत निधि से यशस्वी ब्लॉक प्रमुख, अंबियापुर (बदायूं) श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा निर्मित सीसी रोड का फीत...

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

आज भाजपा कार्यालय, बरेली में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो जी के नामांकन से पूर्व आयोजित चुना...

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, आदरणीय भाई साहब श्री असीम अरुण जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर हमारे पू...

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

आज भाजपा जिला कार्यालय, बरेली पर आयोजित शिक्षक MLC चुनाव की “जिला कार्ययोजना बैठक” को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। आगामी 23 अक्टूबर ...

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आज अनुसूचित जाति मोर्चा के पुराने साथी एवं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री, भाजपा श्री उपेन्द्र रावत जी (पूर्व सांसद) से लखनऊ स्थित पार्टी मुख्या...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

कुशल संगठन शिल्पी, मार्गदर्शक एवं परम आदरणीय धर्मपाल सिंह जी भाई साहब को पुनः प्रदेश महामंत्री (संगठन), भाजपा उत्तर प्रदेश नियुक्त किए जाने ...

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आज प्रिय भाई श्री मेघनाथ कठेरिया जी, जिला महामंत्री, भाजपा बरेली के आवास पर आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर प्रिय भाई श्री राम बाबू वर्मा जी, सद...

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भारतीय जनता पार्टी के “मंडल कार्यसमिति सत्यापन” अभियान के निमित्त आज जनपद बरेली में जिला प्रवासी के रूप में प्रवास कर जनपद के विभिन्न मंडलों...

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

आज ग्राम खोंसारा, विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए नवन...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज बदायूं आवास पर सम्मानित साथी श्री राजेश्वर सिंह पटेल जी से भेंट कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के “क्षेत्रीय महामंत्री” के रूप ...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा परम आदरणीय भाई साहब श्री लाल सिंह आर्य जी से आत्मीय भेंट कर ...

Know more

Subscribe

Keep Yourself Updated With Latest From Us..

© DPBharti.com Terms  Privacy