शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक
- By
- DP Bharti Adv.
- October-06-2026
आज भाजपा कार्यालय, बरेली में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो जी के नामांकन से पूर्व आयोजित चुनाव संचालन समिति की बैठक में सहभागिता की। डॉ. हरि सिंह ढिल्लो जी को भाजपा ने इस निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है और मतदान 23 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।
इस अवसर पर नवनियुक्त संगठक, बृज क्षेत्र, आदरणीय श्री अभय गिरी जी का स्वागत किया तथा मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी एवं माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पूरन लाल लोधी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्री अभय गिरी जी को बृज क्षेत्र का संगठक नियुक्त किए जाने की भी हालिया पुष्टि हुई है।
बैठक में चुनाव से संबंधित संगठनात्मक तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।
🚩 जय भाजपा!
वंदे मातरम्!