DP Bharti Adv.
  • HOME
  • ABOUT
  • LATEST UPDATES
  • CONTACT

डी.पी भारती- सादाबाद हाथरस में विशाल जनसभा का हुआ आयोजन

  • By
  • DP Bharti Adv.
  • May-02-2024

प्रदेश मंत्री भाजपा श्री डीपी भारती जी ने बताया कि आज सादाबाद (हाथरस ) में लोकसभा प्रत्याशी श्री अनूप बाल्मीकि जी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी जी व निषाद पार्टी के अध्यक्ष श्री संजय निषाद (मान. कैबिनेट मंत्री) जी ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया. इस अवसर पर सहभागिता की.

बताते चले कि हाथरस सीट से बीजेपी अनूप बाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया है. आज आरएलडी चीफ जयंत चौधरी हाथरस पहुंचे और उनके लिए वोट मांगे साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन पर हमला बोला. हाथरस लोकसभा के छाबीमियां बाग विधानसभा सादाबाद में आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर तंज कसा. जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को धोखेबाज बताया साथ ही उन्होंने बीजेपी को किसानों का हितेषी बताते हुए इंडिया गठबंधन पर गंभीर आरोप लगाया. जयंत चौधरी ने इंडिया गठबंधन पर आरक्षण खत्म करने की प्लानिग के आरोप लगाए. साथ ही जनसभा में मौजूद निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद सादाबाद में भाजपा-रालोद की जनसभा में मौजूद रहे. उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस, सपा पर हमला करते हुए कहा कि जब सत्ता से बाहर होते हैं तो किसान, गरीब याद आते हैं. सपा बसपा को सत्ता से हटाने का काम निषाद समाज ने किया है.

जयंत चौधरी ने लोगों से अपील की कि अबकी बार हाथरस से बीजेपी प्रत्याशी अनूप बाल्मीकि को वोट करें. जिससे स्वच्छ छवि की सरकार बन सके. जयंत चौधरी ने अनूप बाल्मीकि को अच्छा व्यक्ति बताते हुए लोकसभा हाथरस में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने के लिए लोगों से अपील की है. अपने संबोधन में जयंत चौधरी ने बीजेपी की उपलब्धियां गिनाईं है. उन्होंने बीजेपी से गठबंधन के इरादे को लेकर साफ कर दिया है. उनका कहना है कि किसानों की जो बात थी वह आगे तक नहीं पहुंच पा रही थी. इन सारी बातों को आगे तक लाने के लिए उन्होंने बीजेपी से हाथ मिलाया है. यह समझौता किसानों की उन्नति के लिए किया गया है.



-प्रदेश मंत्री भाजपा श्री डीपी भारती जी ने बताया कि आज सादाबाद (हाथरस ) में लोकसभा प्रत्याशी श्री अन
-प्रदेश मंत्री भाजपा श्री डीपी भारती जी ने बताया कि आज सादाबाद (हाथरस ) में लोकसभा प्रत्याशी श्री अन

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

आज भाजपा कार्यालय, बरेली में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो जी के नामांकन से पूर्व आयोजित चुना...

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, आदरणीय भाई साहब श्री असीम अरुण जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर हमारे पू...

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

आज भाजपा जिला कार्यालय, बरेली पर आयोजित शिक्षक MLC चुनाव की “जिला कार्ययोजना बैठक” को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। आगामी 23 अक्टूबर ...

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आज अनुसूचित जाति मोर्चा के पुराने साथी एवं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री, भाजपा श्री उपेन्द्र रावत जी (पूर्व सांसद) से लखनऊ स्थित पार्टी मुख्या...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

कुशल संगठन शिल्पी, मार्गदर्शक एवं परम आदरणीय धर्मपाल सिंह जी भाई साहब को पुनः प्रदेश महामंत्री (संगठन), भाजपा उत्तर प्रदेश नियुक्त किए जाने ...

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आज प्रिय भाई श्री मेघनाथ कठेरिया जी, जिला महामंत्री, भाजपा बरेली के आवास पर आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर प्रिय भाई श्री राम बाबू वर्मा जी, सद...

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भारतीय जनता पार्टी के “मंडल कार्यसमिति सत्यापन” अभियान के निमित्त आज जनपद बरेली में जिला प्रवासी के रूप में प्रवास कर जनपद के विभिन्न मंडलों...

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

आज ग्राम खोंसारा, विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए नवन...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज बदायूं आवास पर सम्मानित साथी श्री राजेश्वर सिंह पटेल जी से भेंट कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के “क्षेत्रीय महामंत्री” के रूप ...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा परम आदरणीय भाई साहब श्री लाल सिंह आर्य जी से आत्मीय भेंट कर ...

आदरणीय भाई साहब श्री सुनील बंसल जी से आत्मीय भेंट

आदरणीय भाई साहब श्री सुनील बंसल जी से आत्मीय भेंट

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में कुशल संगठन शिल्पी, लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय ...

आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेहिल भेंट

आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेहिल भेंट

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में कुशल संगठनकर्ता, मार्गदर्शक एवं आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेह...

Know more

Subscribe

Keep Yourself Updated With Latest From Us..

© DPBharti.com Terms  Privacy