DP Bharti Adv.
  • HOME
  • ABOUT
  • LATEST UPDATES
  • CONTACT

डी पी भारती - सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विकास खण्ड अंबियापुर में जल संरक्षण एवं जल संचय गोष्ठी का हुआ आयोजन

  • By
  • DP Bharti Adv.
  • September-21-2022
बदायूं के विकास खण्ड-अंबियापुर के अंतर्गत आज सेवा पखवाड़े के तहत जल ही जीवन विषय पर गोष्ठी "कैच द रेन" आयोजित कर जल संरक्षण एवं जल संचय के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया। विकास खंड अंबियापुर के सभागार में आज बीजेपी नेता श्री डी पी भारती एडवोकेट के द्वारा संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर जल सरंक्षण के लिए आह्वान किया गया तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। बताते चलें कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर संचालित किए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न जिलों में जल संरक्षण एवं जल संचय गोष्ठी आयोजित की जा रही हैं।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री भारती ने जल संरक्षण के विभिन्न उपायों पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भू-जल स्तर में गिरावट का हवाला देते हुए व्यर्थ में जल को अनावश्यक बर्बाद न कर संचय करने का आवाहन किया। इसके अलावा कहा कि प्रत्येक प्राणी के जीवन के लिए जल बेहद अमूल्य है। दिन प्रतिदिन जल का दोहन बढ़ रहा है। समय रहते जल संचय नहीं किया गया तो भविष्य में एक-एक बूंद जल के लिए तरसना पड़ेगा।

इस अवसर पर आदरणीय श्री भीमसेन सागर साहब "राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-राष्ट्रीय पेंशनर्स संघ", नगर अध्यक्ष भाजपा श्री गगन राठी जी, विवेक राठी जी, पार्टी पदाधिकारीगण श्री प्रमोद गोस्वामी जी, श्री ललतेश जी, श्री अजय प्रताप जी सहित खण्ड विकास अधिकारी सुश्री ज्योति शर्मा जी, प्रधान गण, सदस्य क्षेत्र पंचायत गण व विकास खण्ड के अधिकारी-कर्मचारी गणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।


-बदायूं के विकास खण्ड-अंबियापुर के अंतर्गत आज सेवा पखवाड़े के तहत जल ही जीवन विषय पर गोष्ठी "कैच द र
-बदायूं के विकास खण्ड-अंबियापुर के अंतर्गत आज सेवा पखवाड़े के तहत जल ही जीवन विषय पर गोष्ठी "कैच द र

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

बहेड़ी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सहभागिता

बहेड़ी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सहभागिता

आज बहेड़ी (बरेली) में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय "बूथ अध्यक्ष सम्मेलन" में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सम्मेलन को ...

श्रीमती रेखा देवी भारती जी को प्रशासक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई

श्रीमती रेखा देवी भारती जी को प्रशासक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई

आज विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में श्रीमती रेखा देवी भारती जी को "प्रशासक" नियुक्त किए जाने के उपरांत उनके द्वारा विकास खण्ड कार्यालय में ...

विकास के पथ पर विकास खण्ड - अंबियापुर (बदायूं)

विकास के पथ पर विकास खण्ड - अंबियापुर (बदायूं)

क्षेत्र पंचायत निधि से नवनिर्मित अधिकारी/कर्मचारियों के आवास, परिसर, सभागार, अभिलेखागार आदि का पूजा अर्चना कर किया लोकार्पण। अगस्त 20...

आशीर्वाद का अमूल्य साथ

आशीर्वाद का अमूल्य साथ

आपका स्नेहिल आगमन एवं आत्मीय आशीर्वाद हम सभी के लिए अत्यंत सौभाग्य और प्रेरणा का विषय है।आपका स्नेह, मार्गदर्शन एवं शुभाशीष सदैव हमें जनसेवा...

हार्दिक आभार एवं साधुवाद

हार्दिक आभार एवं साधुवाद

आदरणीय श्रद्धेय श्री नामग्याल वांगचुक एडवोकेट जी (लेह, लद्दाख) के प्रति हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं साधुवाद।आपका स्नेह, आत्मीयता, म...

भाजपा संगठनात्मक बैठक में सहभागिता

भाजपा संगठनात्मक बैठक में सहभागिता

आज जनपद पीलीभीत में आयोजित भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक में सहभागिता करने का अ...

आदरणीय श्री विजय शिवहरे जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

आदरणीय श्री विजय शिवहरे जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं माननीय विधान परिषद सदस्य (एमएलसी), उत्तर प्रदेश के रूप में दायित्व निभा रहे प्रिय म...

बृहद वृक्षारोपण महाअभियान हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ

बृहद वृक्षारोपण महाअभियान हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ

आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की वर्चुअल बैठक में सहभागिता कर 12 जुलाई से प्रारंभ होने वाले...

विकास की राह में एक और सराहनीय पहल

विकास की राह में एक और सराहनीय पहल

विकास खंड अंबियापुर में यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत निधि से निर्माणाधीन अधिकारी एवं कर्मचार...

सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु प्रदेश पदाधिकारियों की विशेष बैठक संपन्न

सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु प्रदेश पदाधिकारियों की विशेष बैठक संपन्न

माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) भाजपा उत्तर प्रदेश आदरणीय श्री सुनील बंसल जी एवं माननीय प्रदेश सह-प्रभारी आदरणीय श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव जी...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथरस आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथरस आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप

23 जून को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथरस आगमन के अवसर पर पार्टी कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक क...

हाथरस में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियां तेज, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

हाथरस में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियां तेज, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

23 जून को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथरस आगमन के निमित्त प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के क्र...

Know more

Subscribe

Keep Yourself Updated With Latest From Us..

© DPBharti.com Terms  Privacy