डीपी भारती - यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी के आगमन पर होने वाली जनसभा की तैयारियों का लिया जायजा
- By
- DP Bharti Adv.
- April-15-2024
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर हाथरस में उत्तर प्रदेश भाजपा से यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी का आगमन होने जा रहा है। वह हाथरस से लोकसभा प्रत्याशी श्री अनूप प्रधान जी के नामांकन के अवसर पर जिले में पहुँच रहे हैं। नामांकन कार्यक्रम से पहले भाजपा चुनाव कार्यालय पर एक जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश मंत्री, बीजेपी, उत्तर प्रदेश श्री डीपी भारती एडवोकेट, जिलाध्यक्ष महोदय, प्रत्याशी श्री अनूप बाल्मीकि जी और अन्य सभी पदाधिकारीगणों ने इस अवसर पर आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियों का निरीक्षण किया और साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिए विस्तृत चर्चा भी की।


