डीपी भारती - स्कूली विद्यार्थियों के साथ देखा पीएम महोदय का "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम
- By
- DP Bharti Adv.
- January-27-2023
आज बदायूं नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय "मदर एथेना" में देश के यशवशी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रतिवर्ष देश के करोड़ों विद्यार्थियों के साथ जुड़कर संवाद करने वाले बहुत ही लोकप्रिय एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम "परीक्षा पे चर्चा" को बच्चों ने लाइव देखा, इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री डीपी भारती उपस्थित रहे। एलईडी के माध्यम से सैंकड़ों विद्यार्थियों ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम और मोदी जी के द्वारा दी गई आवश्यक टिप्स को सुना और समझा।
कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए श्री डीपी भारती जी ने परीक्षा से जुड़ें बच्चों के विभिन्न प्रश्नों पर अपने विचार प्रकट करते हुए उनके आत्मविश्वास को जगाया और बच्चों को भरपूर आत्मबल के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पवित्रा जी सहित शिक्षक गणों की गरिमामयी उपस्थित रही।




