डीपी भारती - सादाबाद विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक का हुआ आयोजन
- By
- DP Bharti Adv.
- April-28-2024
आज प्रदेश मंत्री भाजपा श्री डीपी भारती जी ने सादाबाद विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में लोकसभा चुनावों हेतु चर्चा की तथा दिनांक 2 मई को सादाबाद में मा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रस्तावित रैली की कार्ययोजना तैयार की। इस मौके पर श्री भारती जी ने अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं में जोश एवं उत्साह का संचार करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की प्रचंड जीत के लिए अथक परिश्रम करना है, साथ ही हमें एकजुट होकर संकल्पित मन के साथ मुख्यमंत्री जी की आगामी रैली को सफल बनाना है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री शरद माहेश्वरी जी, मा. विधायक श्री प्रदीप कुमार चौधरी जी, संयोजक प्रीति चौधरी जी सहित पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिधि गणों की गरिमामयी उपस्थित रही।

