डीपी भारती - भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की सदस्यता अभियान 2024 पर प्रदेश कार्यशाला की तैयारियों का जायजा
- By
- DP Bharti Adv.
- August-29-2024
आगामी 30 अगस्त को भागीदारी भवन, लखनऊ में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा-उत्तर प्रदेश की "सदस्यता अभियान-2024" की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारी के मद्देनज़र आज कार्यशाला की व्यवस्था टोली की बैठक संपन्न हुई, जिसमें भाजपा प्रदेश मंत्री श्री डी पी भारती ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस बैठक में मोर्चा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचन्द्र कनौजिया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी श्री देवेश कोरी, प्रदेश महामंत्री श्री अजय सिंह, और श्री शेषनाथ आचार्य समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से बैठक की शोभा बढ़ाई।
बैठक में सदस्यता अभियान को सफल बनाने और इसे व्यापक रूप से फैलाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान की कार्ययोजना को सटीकता से लागू करने के लिए आपसी समन्वय और संगठनात्मक शक्ति पर बल दिया।