डी पी भारती - सेवा पखवाड़े के अंतर्गत "गिफ्ट ऑफ सेवा" में पीलीभीत और बदायूं बृजक्षेत्र टॉप पर
- By
- DP Bharti Adv.
- September-26-2022
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के तौर पर भाजपा कार्यकर्ता मना रहे हैं। इसी कड़ी में सेवा पखवाड़ा के तहत "गिफ्ट ऑफ सेवा" में भारत के लगभग 20 शीर्ष जिलों की सूची जारी की गई है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कुल 20 जिलों को अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है, जिसमें भाजपा बृजक्षेत्र के दो जिले सम्मिलित हैं। इनमें पीलीभीत को पहला और बदायूं को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जिससे भाजपा बृज क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
इस सूची के जारी होने पर बीजेपी नेता श्री डी पी भारती एडवोकेट ने अपने प्रभार जनपद पीलीभीत को प्रथम और अपने गृह जनपद बदायूं के तृतीय स्थान पर होने पर हर्ष प्रकट करते हुए दोनों जनपदों के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की। साथ ही श्री भारती जी ने कहा कि सभी भाजपा जन इसी प्रकार अपने सेवा क्रम में तल्लीनता से लगे रहें तो वह दिन दूर नहीं जब एक दिन प्रदेश विकास के नए शिखर को छूएगा।