डीपी भारती - मुजफ्फरनगर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई पार्टी कोर ग्रुप की संगठनात्मक बैठक आयोजित
- By
- DP Bharti Adv.
- January-30-2025
आज मुजफ्फरनगर भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश मंत्री एवं पर्यवेक्षक श्री डीपी भारती जी के नेतृत्व में पार्टी कोर ग्रुप की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं और जनसंपर्क अभियानों को लेकर गहन चर्चा की गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सैनी जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रदीप सैनी जी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम जी, चेयरमैन श्री गौरव स्वरूप जी, श्री रजत शर्मा जी, श्री सचिन त्यागी जी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान श्री डीपी भारती जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने और जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा की विचारधारा, अनुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही।
बैठक में आगामी चुनावी तैयारियों, संगठन के विस्तार और मजबूत जनसंपर्क अभियान पर विशेष जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों ने भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।