डीपी भारती - उत्तर प्रदेश में जारी की गई प्रदेश पदाधिकारियों की सूची, बदायूं जिले से एक बार फिर प्रदेश मंत्री बनें श्री डीपी भारती
- By
- DP Bharti Adv.
- March-26-2023
भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची शनिवार रात जारी कर दी है। प्रदेश पदाधिकारियों की सूची योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर शनिवार रात जारी की गई। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम की घोषणा की है। पार्टी की तरफ से संगठन के 18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और सभी 6 क्षेत्रों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। बीजेपी की तरफ से जारी सूची में बदायूं जिले से प्रदेश मंत्री बनने का मौक़ा लोकप्रिय जननेता श्री डी पी भारती को एक बार फिर मिला है। प्रदेश मंत्री का दायित्व दूसरी बार प्रदान करने के लिए उन्होंने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।



यूपी भाजपा में प्रदेश मंत्री के तौर पर वाराणसी से शंकर गिरी, बुलंदशहर से डॉ.चंद्रमोहन सिंह, वाराणसी से मीना चौबे, आगरा से अंजुला सिंह माहौर और विजय शिवहरे, लखनऊ से शंकर लोधी, मऊ से शकुंतला चौहान, प्रयागराज से अनामिका चौधरी, अलीगढ़ से पूनम बजाज, लखनऊ से अर्चना मिश्रा, बुलंदशहर से अमित वाल्मीकि, गाजियाबाद से बसंत त्यागी, शिव भूषण सिंह, अमेठी से सुरेश पासी, लखनऊ से अभिजात मिश्रा और बदायूं से डीपी भारती को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।