DP Bharti Adv.
  • HOME
  • ABOUT
  • LATEST UPDATES
  • CONTACT

डीपी भारती - राष्ट्रगौरव, प्रेरणास्रोत पूज्य श्री के.आर.नारायण जी की पावन जयंती पर शत शत नमन

  • By
  • DP Bharti Adv.
  • October-27-2022
"श्री के आर नारायण जयंती पर कोटि कोटि नमन"

भारत के शिखर राष्ट्रपति पद पर सुशोभित होने वाले देश में शोषित, वंचित समाज के प्रथम व्यक्ति, युग पुरूष, विश्वविद्वान, महान अर्थशास्त्री, राजनीतिक, देश व दलितों के गौरव, प्रेरणास्रोत परम् पूज्य श्री के आर नारायण (पूर्व राष्ट्रपति) जी के पावन जन्मदिन पर कोटि कोटि नमन है।

प्रेरणास्रोत श्री नारायण जी का जन्म 27 अक्टूबर 1920 को केरल के गांव में एक बहुत ही निर्धन दलित परिवार में हुआ था। उस समय समाज में जातिवाद व सामाजिक विषमताएं भयंकर रूप से व्याप्त थी। आपके पिता नारियल तोड़कर किसी तरह अपने परिवार भरण-पोषण करते थे। उस समय आपके पिता जी ने आपको पढ़ाने का मन बनाया। प्राथमिक विद्यालय गांव से गरीब 15 किलोमीटर दूर था। स्कूल जाने के लिए रोज 15 Km पैदल चलकर ही जाना होता था।

आपके घर में गरीबी के कारण आपके पिता स्कूल की फीस भी जमा नहीं कर पाते थे और न ही किताबें खरीद पाते थे। उस समय की सामाजिक विषमताओं के कारण आप स्कूल में क्लास के अंदर भी नहीं बैठ सकते थे। ऐसी परिस्थिति में श्री नारायण जी स्कूल के बाहर खड़े होकर ही पढ़ सके। और कुछ सहयोगी छात्रों की किताबों से कॉपी कर प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करते हुये आपने त्रावणकोर विश्विद्यालय से एमए अंग्रेजी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर समाज में प्रथम इतिहास रचा।

उस समय छात्रवृत्ति की देश में कोई व्यवस्था नहीं थी और आप विदेश में पढ़ना चाहते थे। तब आपने कठिन संघर्ष कर उद्योगपति आरडी टाटा को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता की मांग की। आरडी टाटा से अनुरोध पूर्वक आर्थिक सहायता प्राप्त कर आपने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पहुंच कर उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश व समाज का नाम रोशन किया।

आपने प्रारंभ में दि हिंदू, टाइम्स ऑफ इंडिया में पत्रकारिता की। एक बार आपने महात्मा गांधी जी का भी इंटरव्यू लिया था। आपने विदेश से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत आईएफएस के रूप में विदेश सेवा अन्य देशों में राजदूत व विश्विद्यालय में कुलपति के रूप में सरहानीय सेवाएं की। इसके साथ ही आप 3 बार लोकसभा सांसद भी रहे व केंद्रीय मंत्री के रूप में आपने राष्ट्र सेवा करते हुए भारत में 9 वें उपराष्ट्रपति एवं 10 वें राष्ट्रपति पद पर पहुंच कर देश में प्रथम बार शोषित वंचित समाज को गौरवान्वित किया।

आपने राष्ट्रपति पद पर रहते हुए देश के लोकतंत्र की रक्षा ही नहीं की बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का काम भी किया। महान पुरूष श्री के.आर. नारायण जी का परिनिर्वाण 09 नवम्बर 2005 को आर्मी हॉस्पीटल दिल्ली में निमोनिया बीमारी से हुआ। आपकी समाधि दिल्ली के शांति वन में है। आपकी समाधि को "एकता स्थल" के नाम से नमन किया जाता है।

गिनती से बाहर रखे जाने वाले समाज के व्यक्ति द्वारा शिखर तक की गौरवशाली यात्रा पूर्ण करने वाले राष्ट्रगौरव, प्रेरणास्रोत पूज्य श्री के.आर.नारायण जी की पावन जयंती पर कोटि कोटि नमन और सादर श्रद्धांजलि।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

आज भाजपा कार्यालय, बरेली में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो जी के नामांकन से पूर्व आयोजित चुना...

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, आदरणीय भाई साहब श्री असीम अरुण जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर हमारे पू...

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

आज भाजपा जिला कार्यालय, बरेली पर आयोजित शिक्षक MLC चुनाव की “जिला कार्ययोजना बैठक” को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। आगामी 23 अक्टूबर ...

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आज अनुसूचित जाति मोर्चा के पुराने साथी एवं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री, भाजपा श्री उपेन्द्र रावत जी (पूर्व सांसद) से लखनऊ स्थित पार्टी मुख्या...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

कुशल संगठन शिल्पी, मार्गदर्शक एवं परम आदरणीय धर्मपाल सिंह जी भाई साहब को पुनः प्रदेश महामंत्री (संगठन), भाजपा उत्तर प्रदेश नियुक्त किए जाने ...

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आज प्रिय भाई श्री मेघनाथ कठेरिया जी, जिला महामंत्री, भाजपा बरेली के आवास पर आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर प्रिय भाई श्री राम बाबू वर्मा जी, सद...

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भारतीय जनता पार्टी के “मंडल कार्यसमिति सत्यापन” अभियान के निमित्त आज जनपद बरेली में जिला प्रवासी के रूप में प्रवास कर जनपद के विभिन्न मंडलों...

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

आज ग्राम खोंसारा, विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए नवन...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज बदायूं आवास पर सम्मानित साथी श्री राजेश्वर सिंह पटेल जी से भेंट कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के “क्षेत्रीय महामंत्री” के रूप ...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा परम आदरणीय भाई साहब श्री लाल सिंह आर्य जी से आत्मीय भेंट कर ...

आदरणीय भाई साहब श्री सुनील बंसल जी से आत्मीय भेंट

आदरणीय भाई साहब श्री सुनील बंसल जी से आत्मीय भेंट

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में कुशल संगठन शिल्पी, लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय ...

आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेहिल भेंट

आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेहिल भेंट

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में कुशल संगठनकर्ता, मार्गदर्शक एवं आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेह...

Know more

Subscribe

Keep Yourself Updated With Latest From Us..

© DPBharti.com Terms  Privacy