डीपी भारती - गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री अमन गिरी जी को भारी मतों से विजयी होने पर हार्दिक बधाई
- By
- DP Bharti Adv.
- November-06-2022
बीजेपी प्रदेश मंत्री डी.पी. भारती एड. ने उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा के उपचुनाव 2022 में भाजपा प्रत्याशी श्री अमन गिरी जी को भारी मतों से विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए असीम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बीजेपी प्रदेश मंत्री डी.पी. भारती एड. जी ने कहा कि इस प्रचंड जीत के लिए वह गोला गोकर्णनाथ विधानसभा की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने पुन: अपना समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए भाजपा को चुना।
गौरतलब है कि गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनावों में श्री अमन गिरी को करीब 1.20 लाख और सपा प्रत्याशी को करीब 82 हजार वोट मिले। वोट काउंटिंग शुरू होने के बाद अमन गिरी जी पहले ही राउंड से आगे रहे, अमन गिरी जी गोला गोकर्णनाथ के पूर्व बीजेपी विधायक मा. अरविंद गिरी जी के सुपुत्र हैं. मा. अरविंद गिरी जी के निधन के बाद यह उपचुनाव कराए गए थे।