डीपी भारती - 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर खंड विकास कार्यालय पर आयोजित हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम
- By
- DP Bharti Adv.
- January-26-2023
74 वें पावन गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आज यशस्वी माननीया ब्लॉक प्रमुख-अंबियापुर श्रीमती रेखा देवी भारती जी ने खण्ड विकास कार्यालय पर ध्वजारोहण कर उपस्थित जनों को संविधान की शपथ दिलाई व पावन शहीद स्थल पर अमर शहीदों को कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करते नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्व की हम सब के जीवन पर महतत्त्वा पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर श्री डीपी भारती जी, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी श्री लोकमन सिंह जी, कार्यालय प्रभारी श्री प्रमोद भारती जी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गगन राठी जी, मंडल अध्यक्ष श्री महेश शर्मा जी, सदस्य क्षेत्र पंचायत श्री प्रमोद गोस्वामी जी, श्री मनोज माहेश्वरी जी, श्री हरि दर्शन जी, श्री,उदय सिंह गौर, श्री जितेंद्र शर्मा जी सहित विकास खण्ड परिवार के अधिकारी व कर्मचारीगण एव पार्टी पदाधिकारी गणों की गरिमामयी उपस्थित रही।




