डीपी भारती - विधानसभा सिकन्दराराऊ, सादाबाद व हाथरस की चुनाव संचालन समिति की बैठक का हुआ आयोजन
- By
- DP Bharti Adv.
- April-20-2024
हाथरस जिले के अंतर्गत आज विधानसभा सिकन्दराराऊ, सादाबाद व हाथरस की चुनाव संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री भाजपा, यूपी श्री डीपी भारती एडवोकेट जी के साथ साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर दिनांक 22 अप्रैल को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की अलीगढ़ में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की सफलता के लिए तैयारियों की समीक्षा कर कार्ययोजना तैयार की गई।
इस अवसर पर माननीय विधायक जी, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैनगण, पार्टी पदाधिकारी व अन्य जनप्रतिधि गणों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और देश के सम्मानित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान किया जा रहा है। इस सीट पर वर्तमान सांसद और भाजपा के उम्मीदवार सतीश गौतम, समाजवादी पार्टी के चौधरी बिजेंद्र सिंह और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार हितेन्द्र कुमार के बीच मुकाबला होगा।