DP Bharti Adv.
  • HOME
  • ABOUT
  • LATEST UPDATES
  • CONTACT

डीपी भारती - अंबियापुर (बदायूं) में क्षेत्र पंचायत बैठक संपन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

  • By
  • DP Bharti Adv.
  • February-04-2025
आज विकास खंड - अंबियापुर (बदायूं) सभागार में यशस्वी माननीया ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री डीपी भारती जी ने प्रतिभाग किया और उपस्थित पंचायत जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया।

श्री डीपी भारती जी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने योजनाओं के सही क्रियान्वयन और जनता तक उनके लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री हरीश शाक्य जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम विकास, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार और लोक कल्याणकारी नीतियों के प्रभावी कार्यान्वयन पर बल दिया।

इस अवसर पर BDO श्री सतीश कुमार, BDO श्री प्रवीण कुमार, प्रधान श्री अशोक कुमार भारती, एडवोकेट श्री ललतेश कुमार (मंडल अध्यक्ष), श्री प्रमोद गोस्वामी, लेखाकार श्री सर्वेश सिंह सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं के कार्यान्वयन, पंचायतों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने गांवों के सतत विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु सामूहिक प्रयासों की प्रतिबद्धता दोहराई। यह बैठक ग्राम विकास की दिशा में एक सार्थक पहल रही, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संगठित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

डी.पी. भारती: जनसेवा, संगठन और विकास के संकल्प के साथ सक्रियता का सफर

डी.पी. भारती: जनसेवा, संगठन और विकास के संकल्प के साथ सक्रियता का सफर

जून, जुलाई और अगस्त के दौरान डी.पी. भारती जी की सार्वजनिक एवं राजनीतिक सक्रियता में जनसेवा, संगठनात्मक मजबूती, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विक...

तिरंगा यात्रा में सहभागिता

तिरंगा यात्रा में सहभागिता

आज बिल्सी नगर (बदायूं) में आयोजित भव्य "तिरंगा यात्रा" में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम से ओतप्रोत इस यात्...

तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

"आजादी का अमृत महोत्सव" के पावन अवसर पर आज उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स, कंपनी–विकासखंड अंबियापुर (बदायूं) द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा को हर...

आदरणीय श्री महेश चंद्र गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

आदरणीय श्री महेश चंद्र गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

लोकप्रिय माननीय विधायक सदर बदायूं एवं पूर्व मंत्री आदरणीय श्री महेश चंद्र गुप्ता जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सहभागिता कर उन्...

पूज्य पापा जी के पावन स्मारक स्थल पर श्रद्धा एवं नमन

पूज्य पापा जी के पावन स्मारक स्थल पर श्रद्धा एवं नमन

आज परम पूज्य पापा जी श्रद्धेय छोटे लाल बलदेव जी के पावन स्मारक स्थल एवं प्रेरणा केंद्र, नगला शाहाबाद पहुँचकर उनके पावन स्मरण एवं आशीर्वाद का...

जनसेवा और विकास की दिशा में एक और कदम

जनसेवा और विकास की दिशा में एक और कदम

आज ग्राम रोहान, विकासखंड अंबियापुर (बदायूं) में क्षेत्र पंचायत निधि से यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा स्थापित "शीतल प...

जनसेवा को समर्पित एक और विकास कार्य

जनसेवा को समर्पित एक और विकास कार्य

आज ग्राम भिलौलिया, विकासखंड अंबियापुर (बदायूं) में क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा स्थापित शीतल पेयजल ...

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पूर्व नगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी बिसौली (बदायूं) के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री अनिल कुमार रस्तोगी (अक्कू भइया) जी के द...

समरसता संकल्प अभियान में सहभागिता

समरसता संकल्प अभियान में सहभागिता

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम नरसेना, बिल्सी (बदायूं) स्थित शिव मंदिर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उप...

बहेड़ी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सहभागिता

बहेड़ी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सहभागिता

आज बहेड़ी (बरेली) में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय "बूथ अध्यक्ष सम्मेलन" में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सम्मेलन को ...

श्रीमती रेखा देवी भारती जी को प्रशासक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई

श्रीमती रेखा देवी भारती जी को प्रशासक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई

आज विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में श्रीमती रेखा देवी भारती जी को "प्रशासक" नियुक्त किए जाने के उपरांत उनके द्वारा विकास खण्ड कार्यालय में ...

विकास के पथ पर विकास खण्ड - अंबियापुर (बदायूं)

विकास के पथ पर विकास खण्ड - अंबियापुर (बदायूं)

क्षेत्र पंचायत निधि से नवनिर्मित अधिकारी/कर्मचारियों के आवास, परिसर, सभागार, अभिलेखागार आदि का पूजा अर्चना कर किया लोकार्पण। अगस्त 20...

Know more

Subscribe

Keep Yourself Updated With Latest From Us..

© DPBharti.com Terms  Privacy