डीपी भारती - पीलीभीत जिला कार्यालय पर स्थानीय निकाय चुनाव और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर कार्ययोजना बैठक
- By
- DP Bharti Adv.
- November-02-2022
आज पीलीभीत जिला कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधि गणों की स्थानीय निकाय चुनाव एवं स्नातक एमएलसी चुनावों को लेकर कार्ययोजना बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बीजेपी प्रदेश मंत्री डी.पी. भारती एड. ने पहुंचकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता गणों को सम्बोधित करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में डी.पी. भारती एड. ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों में हमें समाज में मजबूत छवि वाले व्यक्ति को चुनावों में उतारना होगा, जिन्होंने पहले भी समाज सेवा में अपनी भूमिका दी हो। उन्होंने कहा कि नगर निकाय और स्नातक एमएलसी चुनावों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं और मजबूती के साथ यह चुनाव लड़े जाएंगे। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने आने वाले नगर निकाय और एमएलसी चुनाव में जीत का संकल्प लिया।

