लखनऊ में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में डी.पी. भारती जी ने प्रतिभाग किया। यह कार्यशाला संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान मा. राष्ट्रीय मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ जी, मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी तथा मा. प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर बल दिया।
कार्यशाला में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभिन्न सत्रों में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, समयबद्ध क्रियान्वयन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर चर्चा की गई। डी.पी. भारती जी ने भी संगठनात्मक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया।


