समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी भीमसेन सागर ने की। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राममूर्ति लाल, बुद्धपाल सिंह, दयाराम व्यास, राधेलाल, रघुवीर सिंह, राधेश्याम बौद्ध, एडवोकेट अरविंद वाल्मीकि सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डीपी भारती ने बाबा साहेब के विचारों को सामाजिक समरसता और समानता का आधार बताते हुए उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता पर डीपी भारती ने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम को भव्य और दिव्य कार्यक्रम के लिए बधाई दी।


