डी.पी. भारती- जरसैनी (बिल्सी) में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
- By
- DP Bharti Adv.
- April-16-2026
ग्राम जरसैनी, बिल्सी (बदायूं) में 14 अप्रैल के पावन अवसर पर आयोजित परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में डी.पी. भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कृतज्ञ नमन किया तथा उपस्थित बाबा साहेब के अनुयायियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बाबा साहेब के प्रेरणादायक जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डी.पी. भारती ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को सम्मान दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन हमें समानता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को अपनाने और बाबा साहेब के विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी उपस्थित रहे।