DP Bharti Adv.
  • HOME
  • ABOUT
  • LATEST UPDATES
  • CONTACT

डी.पी. भारती- नवाबगंज में अटल स्मृति सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

  • By
  • DP Bharti Adv.
  • December-29-2025

नबाबगंज (बरेली) में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर विधानसभा स्तरीय “अटल स्मृति सम्मेलन” का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। इस सम्मेलन को प्रदेश मंत्री डी.पी. भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अटल जी के विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों को स्मरण किया।

अपने संबोधन में डी.पी. भारती ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति में विचार, संवाद और सहमति की संस्कृति के प्रतीक रहे। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से अटल जी के आदर्शों को अपनाकर समाज और देश के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में जिला अध्यक्ष श्री सोमपाल शर्मा, माननीय विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। 

इस अवसर पर सम्मानित जिला अध्यक्ष श्री सोमपाल शर्मा जी, माननीय विधायक डॉक्टर एम पी आर्य जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह राठौड़ जी, श्रीमती सुरती गंगवार जी, श्री रवि शंकर गंगवार जी, जिला महामंत्री गण- श्री मेघनाथ कठेरिया जी - श्री निर्भय गुर्जर जी, श्री वीरपाल गंगवार जी, श्री राहुल साहू जी, श्री नीरेंद्र सिंह राठौड़ जी, श्री निर्भय गंगवार जी, डॉक्टर पूजा गंगवार जी , श्रीमती मीरा सिंह गंगवार जी, श्री भुजेंद्र गंगवार जी, मंडल अध्यक्ष गण - श्री खेमकरण लाल जी, श्री ब्रह्म दत्त अवस्थी जी, श्री जयदीप सिंह जी, श्री केशव गुप्ता जी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता देखी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृतियों को जीवंत रखना और उनकी राष्ट्रवादी सोच को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की बैठक

आज भाजपा कार्यालय, बरेली में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो जी के नामांकन से पूर्व आयोजित चुना...

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, आदरणीय भाई साहब श्री असीम अरुण जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर हमारे पू...

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

शिक्षक MLC चुनाव हेतु जिला कार्ययोजना बैठक

आज भाजपा जिला कार्यालय, बरेली पर आयोजित शिक्षक MLC चुनाव की “जिला कार्ययोजना बैठक” को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। आगामी 23 अक्टूबर ...

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आत्मीय भेंट एवं शुभकामनाएँ

आज अनुसूचित जाति मोर्चा के पुराने साथी एवं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री, भाजपा श्री उपेन्द्र रावत जी (पूर्व सांसद) से लखनऊ स्थित पार्टी मुख्या...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

कुशल संगठन शिल्पी, मार्गदर्शक एवं परम आदरणीय धर्मपाल सिंह जी भाई साहब को पुनः प्रदेश महामंत्री (संगठन), भाजपा उत्तर प्रदेश नियुक्त किए जाने ...

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आत्मीय भेंट एवं संवाद

आज प्रिय भाई श्री मेघनाथ कठेरिया जी, जिला महामंत्री, भाजपा बरेली के आवास पर आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर प्रिय भाई श्री राम बाबू वर्मा जी, सद...

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान

भारतीय जनता पार्टी के “मंडल कार्यसमिति सत्यापन” अभियान के निमित्त आज जनपद बरेली में जिला प्रवासी के रूप में प्रवास कर जनपद के विभिन्न मंडलों...

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

डॉ. आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

आज ग्राम खोंसारा, विकास खण्ड अंबियापुर (बदायूं) में यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा देवी भारती जी द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए नवन...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज बदायूं आवास पर सम्मानित साथी श्री राजेश्वर सिंह पटेल जी से भेंट कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के “क्षेत्रीय महामंत्री” के रूप ...

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा परम आदरणीय भाई साहब श्री लाल सिंह आर्य जी से आत्मीय भेंट कर ...

आदरणीय भाई साहब श्री सुनील बंसल जी से आत्मीय भेंट

आदरणीय भाई साहब श्री सुनील बंसल जी से आत्मीय भेंट

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में कुशल संगठन शिल्पी, लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय ...

आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेहिल भेंट

आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेहिल भेंट

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में कुशल संगठनकर्ता, मार्गदर्शक एवं आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी. एल. संतोष जी से स्नेह...

Know more

Subscribe

Keep Yourself Updated With Latest From Us..

© DPBharti.com Terms  Privacy