डी.पी. भारती- बिसौली में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर आयोजित संगोष्ठी को किया संबोधित
- By
- DP Bharti Adv.
- April-16-2026
बिसौली (बदायूं) में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में डी.पी. भारती ने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समानता, शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने की प्रेरणा देते हैं।



कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्री राममूर्ति लाल जी, श्री जुगेंद्र सिंह राठौर (जिला महामंत्री), श्री दुर्गेश वार्ष्णेय जी, श्री सहदेव सागर (जिला मंत्री), श्री अजय पाराशरी जी, श्री ओम किशन सागर (प्रमुख), श्री अमर सिंह सागर (सदस्य जिला पंचायत), श्री अमित पाठक जी सहित मंडल अध्यक्ष गण श्री मनोज गुप्ता जी, श्री रितेश चौहान जी, श्री सुनील चौहान जी, दिनेश राजपूत जी, श्री पुष्पेंद्र शाक्य (मंडल उपाध्यक्ष), श्री रामजीमल जी, श्री बन्टू पाठक जी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रसार और बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।


