बैठक के दौरान विभिन्न स्तरों पर संगठन को और मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं संगठन के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए और अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में बदायूं से जुड़े भाजपा नेता डीपी भारती भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।बैठक के दौरान पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। आगामी अभियानों को लेकर उत्साह और प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।


