बैठक में डीपी भारती जी भी शामिल हुए और अभियान को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं से गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर जनसंवाद, संगोष्ठी और जन-जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया गया।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, संगठन नेतृत्व तथा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को भी साझा किया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से आंबेडकर जयंती अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील की गई।