भेंट के दौरान स्थानीय समस्याओं के समाधान, नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आपसी सहयोग और समन्वय को आवश्यक बताया।
डीपी भारती ने चेयरमैन हर्ष कांत कुशवाहा जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका से ही विकास को गति मिलती है। वहीं, हर्ष कांत कुशवाहा जी ने भी संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को महत्वपूर्ण बताया।यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। ऐसे संवाद क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं।


