ग्राम उल्लाईया, बिल्सी (जनपद बदायूँ) में आयोजित पांच दिवसीय बौद्ध कथा कार्यक्रम का शुभारंभ आज श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डी.पी. भारती जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया तथा बोधिसत्व परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पावन प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पूज्य भिक्षु संघ द्वारा प्रस्तुत बुद्ध वंदना एवं धम्म देशना का श्रवण करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डी.पी. भारती जी ने महाकारुणिक भगवान बुद्ध, बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. आंबेडकर एवं सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन को समर्पित महापुरुषों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का मार्ग करुणा, दया, शील, प्रज्ञा, मैत्री, बंधुता और मानवता का मार्ग है, जो समूचे मानव समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। आज विश्व के अनेक देश बुद्ध के मार्ग पर चलकर शांति, खुशहाली और प्रगति की दिशा में अग्रसर हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पूज्य बाबा साहब ने बुद्ध का मार्ग अपनाकर भारत में बुद्ध धम्म का पुनर्जागरण किया, जिसके लिए समाज सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा। अंत में डी.पी. भारती जी ने आयोजन की सफलता के लिए सभी आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के मंडल अध्यक्ष श्री राधेश्याम बौद्ध जी, श्री नवाब सिंह जी, श्री चंद्र पाल सिंह अध्यापक जी, श्री राजेश सागर जी, श्री अनेक पाल शाक्य जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।